चार बिल्डरों पर लगा 10.75 लाख का जुर्माना

अमर सैनी
नोएडा।नोएडा में प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को सेक्टर-128, 129 और 132 का निरीक्षण किया। यहां ग्रैप नियमों का उल्लंघन पाया गया। प्राधिकरण की टीम ने 4 बिल्डरों पर 10.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना सात दिन के अंदर जमा करना होगा। अन्यथा लीज डीड की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की सर्किल-9 की टीम ने यहां औचक निरीक्षण किया। इन चारों बिल्डरों के निर्माण के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। सामग्री को ग्रीन नेट से ढका नहीं गया था। खोदी गई मिट्टी का उचित तरीके से निपटान नहीं किया जा रहा था। मिट्टी सड़क पर फैली हुई थी। इससे लगातार धूल उड़ रही थी। ऐसे में इस इलाके का एक्यूआई लेवल बढ़ रहा था। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।

इन बिल्डर साइटों पर लगाया जुर्माना

सेक्टर-129 पर गौड़ बिल्डर्स से 5 लाख रुपये
सेक्टर-129 पर एसीई ग्रुप से 5 लाख रुपये
संस्थागत प्लॉट बी-25 सेक्टर-132 पर 50 हजार रुपये
महागुन जेपी विशटाउन सेक्टर-128 पर 25 हजार रुपये

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img