Delhi Fire: गांधी नगर की फैक्ट्री में भीषण आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू, हताहत की कोई सूचना नहीं

Delhi Fire: गांधी नगर की फैक्ट्री में भीषण आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू, हताहत की कोई सूचना नहीं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ज्ञान मोहल्ला की गली नंबर 1 में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री धरमपुरा क्षेत्र में स्थित है और आग दुकान के सेकंड फ्लोर से शुरू हुई। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर विभाग के अधिकारी भीमसेन ने जानकारी दी कि शाम करीब 5:31 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियां और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (क्यूआरवी) मौके पर भेजी गईं। हालांकि इलाके की गलियां बेहद संकरी होने के कारण केवल क्यूआरवी ही समय पर घटनास्थल तक पहुंच पाई। इसके बावजूद आग पर काबू पाने के लिए कुल 10 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद की। घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि फायर विभाग की टीम विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सामान्य गतिविधियां धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img