200 बच्चों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा

अमर सैनी

नोएडा। कैंब्रिज विद्यालय में दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता सैपनटिया उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में गौतमबुद्धनगर के 21 विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन नुककड़ नाटक,टी शर्ट पेंटिंग,काव्य लेखन,वाद-विवाद एवं द्वितीय दिन मॉडल मेकिंग,लोक नृत्य,कारीगरी हस्तकला,डिजिटल विज्ञापन निर्माण,बिज़नस प्लान, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. साक्षी महरोत्रा (प्रोफेसर, आई.आई.एल.एम विश्वविद्यालय) ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय संस्था एसएई अध्यक्ष विक्रम रॉय, अनु रॉय, मैनेजर इन्द्रनील गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य शलभ शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img