Greater Noida Encounter: यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली

Greater Noida Encounter: यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली

ग्रेटर नोएडा में रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के करौली अंडरपास के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सलमान पुत्र बुखारी निवासी मोहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरे आरोपी असलम पुत्र अकबर निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसके अलावा पुलिस को मौके से गोवध के लिए रखे गए उपकरण भी मिले, जिनमें दो रस्सियां, दो चाकू, एक सिरिंज, एक इंजेक्शन की शीशी और दो खाली प्लास्टिक के कट्टे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और थाना रबूपुरा में गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे थे।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img