राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida industrial township: ग्रेनो की आधुनिक टाउनशिप में उद्योग लगाने और फ्लैट खरीदने का मौका

Greater Noida industrial township: ग्रेनो की आधुनिक टाउनशिप में उद्योग लगाने और फ्लैट खरीदने का मौका

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की आधुनिक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्योग स्थापित करने और फ्लैट खरीदने का अवसर मिलने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक और ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजनाएं एक साथ शुरू की हैं।

इस योजना के तहत औद्योगिक श्रेणी के आठ और ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंडों को शामिल किया गया है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। औद्योगिक भूखंड योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तय की गई है, जबकि ग्रुप हाउसिंग योजना के लिए 16 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के संचालन की तैयारियों के बीच क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्राधिकरण का मानना है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा की ओर आकर्षित होंगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्योगों के साथ-साथ आवासीय जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। प्राधिकरण की इस पहल से निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button