Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida export hub: नोएडा को निर्यात हब बनाने पर जोर, डीएम मेधा रूपम ने निर्यातकों की समस्याओं पर की चर्चा

Noida export hub: नोएडा को निर्यात हब बनाने पर जोर, डीएम मेधा रूपम ने निर्यातकों की समस्याओं पर की चर्चा

नोएडा। गौतमबुद्धनगर को जिला निर्यात हब के रूप में और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्यातकों, उद्योग संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान निर्यात बढ़ाने, प्रक्रियाओं को आसान बनाने और निर्यातकों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उप महानिदेशक विदेश व्यापार हेमंत कुमार ने विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की मौजूदा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं, प्रक्रियाओं के सरलीकरण और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश के प्रमुख निर्यातक जिलों में शामिल है और प्रदेश के कुल निर्यात में इसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।

बैठक में निर्यातकों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। सीपी शर्मा ने डीजीएफटी, कस्टम विभाग और एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन से जुड़ी चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया।

उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि एडवांस ऑथराइजेशन और ईपीसीजी लाइसेंस के संशोधन एवं क्लोजर की प्रक्रिया में देरी हो रही है। इसके अलावा इंपोर्टर एक्सपोर्टर कोड (आईईसी) प्रोफाइल और डिजिटल सिग्नेचर अपडेट करने में भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कस्टम विभाग से जुड़े मुद्दों में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) पर माल की जांच में देरी, वैल्यूएशन और क्लासिफिकेशन मामलों में बार-बार पूछताछ, आईजीएसटी रिफंड के निस्तारण में विलंब तथा अधिकारियों और निर्यातकों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्यातकों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर को मजबूत निर्यात केंद्र बनाने के लिए सभी विभागों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

उप महानिदेशक हेमंत कुमार ने निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और विभाग की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं सदस्य सचिव पंकज निर्वाण ने निर्यात वृद्धि के लिए विभागीय समन्वय और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में प्रमुख उद्योग एवं निर्यात क्षेत्र के प्रतिनिधियों भारत दीप, अनिल अग्रवाल, अनभय साध, पीके कपूर और शशि नांगिया सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें