Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में अलर्ट, 5 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी सील, सुरक्षा मानकों पर सख्ती

Hapur : लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के बाद हापुड़ में मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बिना मानकों के संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तहसील क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई और फिलहाल कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल पांच कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। इनमें हापुड़ नगर क्षेत्र के दो तथा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के तीन संस्थान शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले या आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को निर्धारित मानक और सुरक्षा का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। इस सरकारी कार्रवाई के बाद जिलेभर के कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में स्टोरेज के रखरखाव को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें