राज्यबिहारराज्य

Bihar : पटना के खान अस्पताल में दूसरी बार अग्निशमन विभाग का ऑडिट, कई खामियां मिलने का दावा

Bihar/Patna (मृत्युंजय) : खान अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम ने दूसरी बार ऑडिट किया है। सात जून को मिली खामियों के बाद फायर टीम फिर पहुंची और निरीक्षण शुरू किया। लोद्दीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार निरीक्षण कर रहे हैं।

पहले नोटिस के बाद अस्पताल में हुए सुधार कार्यों की जांच की जा रही है। निरीक्षण में अब भी कई कमियां मिलने का दावा किया गया है। पूरी जांच के बाद अस्पताल को दूसरा नोटिस दिया जाएगा। फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन पर अग्निशमन विभाग की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button