Noida Crime: नोएडा के सेक्टर 18 में दिनदहाड़े 1 वर्षीय बच्चे का अपहरण, वारदात CCTV में कैद

नोएडा के सेक्टर 18 में दिनदहाड़े 1 वर्षीय बच्चे का अपहरण, वारदात CCTV में कैद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 18 मार्केट में दिनदहाड़े एक युवक ने भीख मांगने वाली महिला के 1 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना के वक्त महिला अपने बच्चों को जमीन पर बैठाकर भीख मांग रही थी, तभी अचानक एक युवक ने बच्चे को उठाकर वहां से फरार हो गया। इस अपहरण की घटना से आसपास हड़कंप मच गया। युवक द्वारा बच्चे को ले जाते हुए की तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हो गईं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img