पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए देशभर में अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल शुरू की: कुलदीप सिंह धालीवाल

पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए देशभर में अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल शुरू की: कुलदीप सिंह धालीवाल

चंडीगढ़, 3 जनवरी:

पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए देशभर में अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” शुरू की है। इस सेवा के तहत राज्य सरकार प्रवासी पंजाबियों द्वारा प्राप्त विभिन्न शिकायतों का शीघ्र और उचित समाधान कर रही है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

यह जानकारी देते हुए पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री स कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि आज प्रवासी पंजाबियों की 100 से अधिक शिकायतों को सुना गया और संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में बसे पंजाबियों से संबंधित थीं, जिनमें संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे और विवाह से जुड़े मामले शामिल थे।

आज सुबह 11:00 बजे आयोजित दूसरी ऑनलाइन एनआरआई मिलनी के अवसर पर स धालीवाल ने कहा कि इस अनूठी सेवा के माध्यम से पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का लगातार निपटारा करेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को सुनने के लिए हर महीने के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मिलनी आयोजित की जाएगी।

स धालीवाल ने बताया कि सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासियों के मामलों को हल करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

इस मौके पर एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, एआईजी श्री अजिंदर सिंह और एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img