Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: रील्स के लिए असली हथियारों का क्रेज बढ़ा, ग्रेटर नोएडा में बड़ा हथियार तस्करी गिरोह धरा गया

रील्स के लिए असली हथियारों का क्रेज बढ़ा, ग्रेटर नोएडा में बड़ा हथियार तस्करी गिरोह धरा गया

रिपोर्ट: अमर सैनी

दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया रील्स के लिए असली हथियारों का इस्तेमाल एक गंभीर समस्या बन गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इसी संदर्भ में हथियार तस्करी में लिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मेरठ से अवैध हथियार लाकर आपराधिक तत्वों और युवाओं को बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रबूपुरा के ऋषभ त्यागी और कासना के गौरव ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन और 215 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीसीपी साद मियां खान के अनुसार, हाल के महीनों में हर्ष फायरिंग, रंगदारी वसूली, और रील्स बनाने के लिए असली हथियारों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इन तस्करों की गिरफ्तारी ईकोटेक 1 कोतवाली पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से संभव हो सकी। जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी मेरठ से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लाकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। इन पर बुलंदशहर, ककोड़, खुर्जा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बढ़ते खतरनाक ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां रील्स बनाने के लिए असली हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *