उत्तर प्रदेशदिल्लीभारतराज्यराज्य

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में किसान की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में किसान की मौत

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जियों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। घटना के बाद पिकअप की सब्जियां सड़क पर फैल गई और पिकअप में एक किसान और चालक फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल्ली के नांगलोई निवासी कृष्ण कुमार ने बताया है कि उनका बेटा नितेश उनकी पिकअप गाड़ी को किराए पर चलाता है। उनका कहना है कि रविवार रात उनका बेटा हाथरस के किसान पूरन (55) की सब्जियां लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली की आजादपुर मंडी आ रहा था। उनका कहना है कि गाड़ी में उनके बेटे के साथ किसान पूरन भी मौजूद थे। बताया जाता है कि जब उनकी गाड़ी दनकौर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय महिंद्रा पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप कई बार पलटने के बाद एक्सप्रेसवे पर पलट गई। उसका बेटा और किसान उसमें फंसकर घायल हो गए। कार में सब्जी लोड होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कार को वहां से सीधा कराया और बिखरी सब्जियों को हटवाया।

किसान की हुई मौत
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को किसान की मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players