व्हाट्सएप पर स्टेटस लिखा- सॉरी मां, फिर ट्रेन के आगे कूदकर देदी जान

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देदी। घटना से पहले उसने व्हाट्सएप पर स्टेटस लिखा था- सॉरी मां, मैं इस जन्म में आपके साथ नहीं रह सका। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाले युवक का एक लड़की से अफेयर चल रहा था, लेकिन पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव के पास ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से एक लड़के की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान गांव बेहटा निवासी 18 वर्षीय आकाश के रूप में हुई। आकाश के पिता नवनीत शर्मा दिल्ली में साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। मूल रूप से बागपत जिले के गांव तितरौता निवासी नवनीत शर्मा के परिवार में पत्नी रीना, बेटे आकाश और अनमोल हैं। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया- शनिवार देर रात पैसेंजर ट्रेन शामली से दिल्ली जा रही थी। यह ट्रेन गाजियाबाद के लोनी से दिल्ली के शाहदरा जा रही थी। तभी एक लड़का ट्रेन के इंजन से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने भी पुलिस को लिखित में बताया है कि एक लड़का अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और उसकी मौत हो गई।

किसी लड़की से चल रहा था अफेयर
यह हादसा रविवार सुबह हुआ। लेकिन आत्महत्या करने से पहले आकाश ने रात 1:08 बजे अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- सॉरी मां, मैं इस जन्म में आपके साथ नहीं रह सका। आकाश के एक दोस्त ने भी पुलिस को बताया है कि उसका किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। इस दोस्त ने पुलिस को आकाश का व्हाट्सएप स्टेटस दिखाया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img