Women Empowerment: दादरी अस्पताल में पुलिस-एनजीओ का अभियान, नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस और ‘वन स्टेप सेंटर’ एनजीओ के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे चुप न रहें और उपलब्ध कानूनी सहायता का इस्तेमाल करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से सीधे संवाद किया और महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।

दादरी सीएचसी के डॉक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उपचार के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर महिलाओं तक जागरूकता संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में घरेलू हिंसा और मारपीट से जुड़े मामलों से बचाव तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में एनजीओ के सदस्यों ने भी महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अधिकारों से जुड़ी जानकारी साझा की। महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम के बाद महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए। इन पंपलेट में आवश्यक हेल्पलाइन नंबर और उनके इस्तेमाल से संबंधित जानकारी दी गई थी।

पुलिस और एनजीओ की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को यह संदेश देना रहा कि वे किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता लेने में संकोच न करें। अधिकारियों ने महिलाओं से अपने अधिकारों की जानकारी रखने और जरूरत पड़ने पर संबंधित संस्थाओं से संपर्क करने की अपील की।

Women Empowerment, Mission Shakti, Dadri Police, women safety, women rights

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img