Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Woman Digitally Arrested In Noida: नोएडा में महिला को 3 घंटे किया गया डिजिटल अरेस्ट, पार्सल में ड्रग्स बताकर 3 लाख रुपए ठगे

नोएडा में महिला को 3 घंटे किया गया डिजिटल अरेस्ट, पार्सल में ड्रग्स बताकर 3 लाख रुपए ठगे

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में रहने वाले लोग लगातार डिजिटल अरेस्ट के शिकार होते जा रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-49 थाने से आया है, जहां पर पार्सल में आपत्तिजनक सामान होने का भय दिखाकर साइबर अपराधियों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान कई बार में 6 लाख रुपए अपराधियों ने अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए थे। ठगों ने लोन में से तीन लाख रुपए अवैध रूप से ट्रांसफर करा लिए। बाकी रुपए ट्रांसफर होने में तकनीकी दिक्कत आने के कारण ठगों ने संपर्क बंद कर लिया। करीब तीन घंटे तक जालसाज़ ने महिला को वीडियो कॉल पर जोड़े रखा। इस दौरान महिला को किसी से बात करने की भी अनुमति नहीं दी गई। कभी ठगों ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का तो कभी सीबीआई का अधिकारी बताया। महिला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी फंसाने की धमकी दी गई। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-49 थाने की पुलिस से की। पीड़ित महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *