Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा में लेबर चौक की बदलेगी सूरत

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम हर रोज शहर की समस्याओं को जानने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम हर रोज शहर की समस्याओं को जानने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम हर रोज शहर की समस्याओं को जानने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। इसके साथ-साथ शहर के लोगों से संवाद के जरिए समाधान करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने सेक्टर-49 स्थित लेबर चौक का दौरा किया, जहां उन्होंने श्रमिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्य समस्याओं में पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की कमी, श्रमिकों के लिए आश्रय स्थल, सस्ते भोजन की व्यवस्था और राशन कार्ड बनवाने की मांग शामिल थी। सीईओ ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने जला विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पानी की व्यवस्था करने और अतिरिक्त शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही सिविल विभाग को आश्रय स्थल बनाने और बैठने के लिए सीमेंट की बेंच लगाने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों के कार्ड पंजीकरण की सुविधा के लिए अतिरिक्त श्रम आयुक्त से समन्वय करने को कहा गया। सीईओ ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और उनकी सुविधाओं में सुधार के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

2 लाख रुपये का जुर्माना
इसके बाद सीईओ ने ग्राम निठारी रोड, वोडा महादेव मंदिर मार्ग, स्टेडियम मार्ग, डीएससी रोड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स चेन्नई MSW प्रा. लिमिटेड के अनुबंध की सड़कों की स्थिति काफी खराब पाई गई, जिस पर 2 लाख रुपये का पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। वोडा महादेव मंदिर मार्ग पर कार्यरत दोनों सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के भी निर्देश दिए गए।

नालों पर पक्के रैम्प बनाने के निर्देश
सीईओ के निरीक्षण के दौरान डीएससी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने फुटपाथ क्षतिग्रस्त पाया गया और बड़े नालों की सफाई के लिए दीवार तोड़कर मशीन को उतारा जा रहा था। इस पर उप महाप्रबंधक (सिविल) को नालों पर जगह-जगह पक्के रैम्प बनाकर लोहे का गेट लगाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप महाप्रबन्धक एसपी सिंह, गौरव बंसल (जन स्वास्थ्य- प्रथम), आरके शर्मा (जन स्वास्थ्य- द्वितीय), अरूण कुमार और (सहा परियोजना अभियन्ता जन स्वास्थ्य- प्रथम शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *