उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में महिला की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

Hapur News : हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस टीमें सुराग जुटाने में लगी हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रीता के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल शर्मा के साथ रहती थी। उनका इकलौता बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है। राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गांव नानई गया था और इसके बाद चांदपुर चला गया।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब राहुल शर्मा घर लौटा तो मुख्य गेट खुला मिला। अंदर जाने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। महिला की गर्दन और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी कुंवर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रीता शर्मा के गले पर किसी नुकीली चीज से वार कार हत्या की गई है। मायके के पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी दी गई है। सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players