CrimeStoryउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्यस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर जिला अस्पताल पहुंचा वार्ड ब्वॉय, जांच में ऐसे हुआ खुलासा

जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़े की घटना सामने आई है। जिसमें...

Hapur News : जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़े की घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर वार्ड ब्वॉय की नौकरी जॉइन करने पहुंचा, लेकिन फार्मासिस्ट की सतर्कता ने उसकी चालाकी पर पानी फेर दिया। दरअसल, पूरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल की है।जहां गुरुवार को बबलू सिंह नामक युवक खुद को वार्ड ब्वॉय नियुक्त बताते हुए नौकरी पर रिपोर्टिंग करने पहुंचा। उसके पास एक नियुक्ति पत्र था, जो देखने में एकदम असली लग रहा था।

ये है पूरा मामला

लेकिन जब फार्मासिस्ट ज्ञानप्रकाश गौतम की नजर पत्र पर पड़ी तो उन्हें उस पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे। ज्ञानप्रकाश ने तत्काल जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार को मामले की जानकारी दी। सतीश ने व्हाट्सएप पर पत्र मंगवाकर जांच कराई तो पता चला कि यह पत्र कभी सीएमओ कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ था। उस पर मौजूद हस्ताक्षर भी फर्जी थे। इसके बाद सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे दस्तावेजों की गहन जांच की। जिसमें फर्जीवाड़ा की पुष्टि हो गई। जब बबलू सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि शिवम कुमार नामक युवक ने उसे यह फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। सरकारी नौकरी दिलाने का लालच भी दिया था।

मुकदमा हुआ दर्ज

बबलू ने बताया कि शिवम कुमार गांव गोहरा आलमगीरपुर का निवासी है। उसी ने ये साजिश रची। इस गंभीर मामले को देखते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार ने सीएमओ के निर्देश पर नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बबलू सिंह और शिवम कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐसे मामलों से सतर्क रहने और नियुक्तियों की वैधता की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players