मुख्यमंत्री ने केबीसी फेम अरुणोदय शर्मा की फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी

मुख्यमंत्री ने केबीसी फेम अरुणोदय शर्मा की फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी

शिमला 1 अगस्त, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं अपने सरकारी आवास ओक ओवर, शिमला में लघु फिल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। इस फिल्म में कौन बनेगा करोड़पति फेम अरुणोदय शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन डॉ. पारस प्रकाश ने किया है और यह ग्लेशियरों के पिघलने तथा जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित है। 25 मिनट अवधि की यह फिल्म 1 अगस्त को शिमला में आयोजित दि ग्रेट हिमालयन वॉटर फेस्टिवल के दौरान औपचारिक रूप से लॉन्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग वर्तमान समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में एक है और इसके दुष्परिणामों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच जलवायु संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की।

श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को झेल रहा है। जन और धन की हानि को कम करने के लिए राज्य सरकार अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लागू कर रही है, जिससे वास्तविक समय में निगरानी, पूर्वानुमान और समय रहते चेतावनी जारी कर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी तथा आपदा जनित क्षति को कम किया जा सकेगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अरुणोदय शर्मा के माता-पिता जगदीश शर्मा एवं ममता पॉल तथा फिल्म निर्माण दल के सदस्य भी उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img