मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख की ठगी

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर कॉल को दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद कई बार में क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 54 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब पीड़ित के दोस्तों ने उसे बताया कि उसकी कॉल किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हुई है, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत फेज वन पुलिस से की है।शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-14 के बी ब्लॉक में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में किसी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और सारी कॉल दूसरे नंबर पर जाने लगी। इस दौरान जालसाजों ने छह बार में क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 54 हजार रुपये निकाल लिए।जानकारी होने पर पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया। पुलिस जांच कर रही है कि ठगी कैसे हुई।शिकायतकर्ता ड्राइवर का काम करता है। पुलिस शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए नंबरों की जांच कर रही है।
&&&&&&&&&&
सेक्टर-3 के बी ब्लॉक के मकान नंबर 638 में रहने वाले ऋषि ने बताया कि सुबह अचानक उनके घर में सांप आ गया। उस समय घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। सांप को देखकर वे डर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दूर खाली जगह पर छोड़ दिया। निवासियों का आरोप है कि पार्क समेत अन्य जगहों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इन्हें काटा भी नहीं गया है। ऐसे में इनमें सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े पनप रहे हैं, जो आमतौर पर सड़कों पर दिखाई देते हैं। निवासियों ने बताया कि सेक्टर में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। झाड़ियों से सांप निकलकर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सेक्टर निवासी नीलम ने बताया कि बड़ी-बड़ी झाड़ियों को लेकर कई बार प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से इसे नहीं काटा जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img