उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर में ट्रेन हादसा, गंगा स्नान को जा रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Lucknow/Mirzapur : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया….. कार्तिक स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालु कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए…. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं…. कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं……

घटना सुबह करीब 9.30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुई….. जानकारी के मुताबिक, चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची थी…..भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ यात्री प्लेटफॉर्म की बजाय ट्रैक के दूसरी ओर से उतरने लगे…..इसी बीच दूसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार से कालका एक्सप्रेस गुजर गई और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए……

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला……जब तक ट्रेन आगे बढ़ी, तब तक ट्रैक पर लाशें बिखर चुकी थीं….. पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया…..मृतकों के शवों को बॉडी बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है…..

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है…..वे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए निकले थे…..हादसे के समय स्टेशन पर भारी भीड़ थी……लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इस भीड़ के बावजूद कालका एक्सप्रेस को तेज रफ्तार में क्यों गुजारा गया…..

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई….बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यात्री मौके पर जुट गए…..रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं….मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं…..

Related Articles

Back to top button