Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भाव

टोमोग्राफी से शरीर के अंदरूनी अंगों की 3डी तस्वीर बना सकेंगे मेडिकल छात्र 

-क्रायो-इलेक्ट्रॉन टोमोग्राफी से मानव अंगों की 3डी तस्वीर से सर्जरी करने में होगी आसानी
-क्रायो-इलेक्ट्रॉन टोमोग्राफी से मानव अंगों की 3डी तस्वीर से सर्जरी करने में होगी आसानी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क): देश- विदेश के मेडिकल छात्रों को क्रायो-इलेक्ट्रॉन टोमोग्राफी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति से अवगत कराने के लिए एम्स दिल्ली में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों को क्रायो-ईटी के जरिये माइक्रो मॉलेक्युलर संरचना का निर्धारण करना और उनसे 3डी तस्वीरों का पुनर्निर्माण करना सिखाया गया। इस दौरान आणविक और सेलुलर इलेक्ट्रॉन टोमोग्राफी क्षेत्र में नवीनतम विकास और जैविक नमूनों की इलेक्ट्रॉन टोमोग्राफी पर चर्चा की गई।

इस कार्यशाला का उद्घाटन केंद्र सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की वैज्ञानिक डॉ गरिमा गुप्ता, एम्स दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक करण सिंह, एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष ए शरीफ और ईएम फैसिलिटी के प्रभारी प्रो टीसी नाग ने किया। इस अवसर पर एम्स दिल्ली के अतिरिक्त प्रो सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि क्रायो-ईटी तकनीक चिकित्सकों को जटिल जैविक प्रणालियों को उच्च रिज़ॉल्यूशन पर और उनकी मूल स्थिति में देखने की क्षमता प्रदान करती है। इससे अभूतपूर्व स्पष्टता और विस्तार के साथ मानव अंगों की गहन जांच भी की जा सकती है। इससे सर्जन को सर्जरी के दौरान काफी मदद मिलती है। यह एक लेबल-मुक्त क्रायोजेनिक इमेजिंग तकनीक है जो नैनोमीटर रिज़ॉल्यूशन पर ऑर्गेनेल और प्रोटीन कॉम्प्लेक्स के 3 डी डेटासेट प्रदान करती है।

प्रो यादव के मुताबिक एम्स फंडिंग के सहयोग से आने वाले महीनों में जैविक परमाणु बल सूक्ष्मदर्शी यंत्र या बायोलॉजिकल एटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोप मशीन को स्थापित किया जाएगा जो सरफेस इन्फॉर्मेशन का एक एडवांस वर्जन होगा। इससे तरल पदार्थों की सूक्ष्म जांच संभव हो सकेगी। इस अवसर पर एम्स के इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी सुविधा ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में माइक्रोस्कोपी एटलस जारी किया जो एमबीबीएस, एमएससी, एमडी, एमएस के उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जो उच्च गुणवत्ता वाली अल्ट्रास्ट्रक्चरल छवियों के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी का अध्ययन शुरू कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *