Public Trust Bill 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘जेल’ से ‘जुर्माना’ की ओर बड़ा बदलाव

Public Trust Bill 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘जेल’ से ‘जुर्माना’ की ओर बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, 3 अप्रैल : संसद के दोनों सदनों से पारित जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक, 2026 देश में कारोबारी माहौल और आम जनजीवन को सरल बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस विधेयक के जरिए छोटे-मोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर करते हुए अनुपालन को आसान बनाया गया है।

विधेयक के तहत 23 मंत्रालयों द्वारा संचालित 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इनमें से 717 प्रावधानों को डी-क्रिमिनलाइज किया गया है, जबकि 67 प्रावधान ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर बनाने के लिए संशोधित किए गए हैं। कुल मिलाकर 1000 से अधिक छोटे अपराधों को तर्कसंगत बनाते हुए नियामकीय ढांचे को सरल किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में यह बदलाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जहां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940, फार्मेसी एक्ट, 1948, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006, क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, 2010 और नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट, 2021 जैसे प्रमुख कानूनों में संशोधन लागू होंगे।

नए प्रावधानों के तहत छोटे प्रक्रियात्मक उल्लंघनों के लिए जेल की सजा हटाकर अब ग्रेडेड आर्थिक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मामलों के निपटारे के लिए एडजुडिकेशन मैकेनिज्म लागू किया गया है, जिससे अदालतों पर बोझ कम होगा और विवादों का तेजी से समाधान संभव हो सकेगा।

विशेष रूप से ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में दस्तावेजों के रखरखाव या सूचना न देने जैसे मामूली उल्लंघनों को अब सिविल पेनल्टी के दायरे में लाया गया है। केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी नियुक्त करेंगी, जो नोटिस, सुनवाई और अपील की प्रक्रिया के तहत मामलों का निपटारा करेंगी।

सरकार का कहना है कि ये सुधार अनुपालन को सरल, पारदर्शी और पूर्वानुमेय बनाएंगे, साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों में सख्ती बरकरार रखी जाएगी। यह कदम न केवल मुकदमों की संख्या घटाएगा, बल्कि व्यवसाय और नियामकों के बीच विश्वास को भी मजबूत करेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img