Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली से महाकुंभ लाकर पत्नी की हत्या, दो महीने पहले भी बनाई थी योजना

Delhi Crime: दिल्ली से महाकुंभ लाकर पत्नी की हत्या, दो महीने पहले भी बनाई थी योजना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

महाकुंभ में जहां करोड़ों लोग पुण्य कमाने और पाप धोने आते हैं, वहीं पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी अशोक ने इसे अपनी पत्नी की हत्या के लिए चुना। पत्नी मीनाक्षी को संगम स्नान कराने और मेले में घुमाने के बाद, उसने प्रयागराज के झूंसी में एक लॉज में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अशोक ने परिवार को बताया कि उसकी पत्नी कुंभ मेले में खो गई है। वह अपने बेटों के साथ पत्नी को खोजने का नाटक करता रहा और मेले में खोया-पाया शिविर में घोषणा भी करवाता रहा। लेकिन जब बड़े बेटे को झूंसी में एक महिला की हत्या की खबर मिली, तो उसने थाने में मां की फोटो दिखाई। इससे पुलिस को अहम सुराग मिला और अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अशोक दिल्ली नगर निगम में सफाईकर्मी है और शाहदरा दक्षिणी जोन के त्रिलोकपुरी वार्ड में तैनात है। 17 फरवरी को वह पत्नी को लेकर दिल्ली से निकला था। 18 फरवरी को संगम स्नान करने के बाद उसने एक लॉज में कमरा लिया और शराब पी। अगली सुबह उसने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस का कहना है कि अशोक के किसी अन्य महिला से संबंध थे, और यह हत्या उसी के कारण की गई हो सकती है। परिजनों ने भी आशंका जताई है कि मीनाक्षी की हत्या में दूसरी महिला भी शामिल हो सकती है। जांच में यह भी सामने आया कि अशोक पहले भी पत्नी की हत्या की साजिश रच चुका था और दो महीने पहले हरिद्वार ले जाकर हत्या की योजना बनाई थी। फिलहाल, अशोक को जेल भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से त्रिलोकपुरी के लोग हैरान हैं और मीनाक्षी के परिवार में शोक का माहौल है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें