Accidentउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना देहात क्षेत्र के मेरठ बाईपास पर पटना फ्लाईओवर...

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना देहात क्षेत्र के मेरठ बाईपास पर पटना फ्लाईओवर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लोधीपुर गांव के पांच महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा सवार सभी महिला और पुरुष ग्राम धनौरा से मुंजी की धान लगाकर ई-रिक्शा में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

क्या है पूरा मामला

हादसे की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात के प्रभारी विजय गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घायलों की हालत स्थिर

घायल हुए सभी छह लोग लोधीपुर गांव के रहने वाले हैं। घायलों में ऋषिपाल, संगीता, रेखा, रामवती, रेशम और ममता शामिल हैं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटों के कारण मेरठ के अस्पताल में रेफर किया जा सकता है। हादसे के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम घायलों के परिजनों को हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को पकड़कर न्यायिक कार्रवाई करने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players