Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सीईओ ने की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा

नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ० लोकेश एम० द्वारा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ० लोकेश एम० द्वारा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ० लोकेश एम० द्वारा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, विशेष कार्याधिकारी श्री महेन्द्र प्रसाद एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वन्दना त्रिपाठी तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

सीईओ द्वारा बैठक के दौरान वर्क सर्किलों के अंतर्गत विकसित किये जा रहे तालाबों के कार्यों की प्रगति तथा उद्यान विभाग द्वारा विकसित किये जा रहे तालाबों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ग्राम-सोरखा में पुष्कर्णी तालाब की परियोजना हेतु आगणन गठित किये जाने तथा तालाब से गंदा पानी निकालने एवं तालाब के चारों तरफ साफ-सफाई का कार्य प्रगतिरत होने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम-सुल्तानपुर में तालाब को पुर्नजीवित कर सौन्दर्गीकरण करने के कार्य की पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इस सम्बंध में सीईओ द्वारा समस्त औपचारिकतायें शीघ्र पूर्ण करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा सीईओ द्वारा ग्राम-सदरपुर, हजरतपुर वाजिदपुर, भूडा, शहदरा, सलारपुर खादर, झट्टा, कोंडली बांगर-1, कोंडली बांगर-2, बादौली बांगर एवं गुलावली में पुनर्जीवित किये गये तालाबों के किनारे जनसामान्य हेतु आवश्यकतानुसार फुटपाथ का निर्माण / मरम्मत, साईड में स्टोन पिचिंग करने, जगह-जगह बैठने हेतु बेन्च लगाने, तालाबों की आकर्षक लाईटिंग लगाने, तालाबों के बीच में फाउण्टेन लगाने, किनारों पर गमले लगाने, तालाबों की चारदीवारी पर वाल पेन्टिंग करने के निर्देश दिये गये, जिससे कि जनमानस पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े। उक्त के अतिरिक्त तालाबों के किनारे पर्याप्त स्थल की उपलब्धता होने पर वेन्डर्स एवं क्योस्क स्थापित किये जाने की सम्भावना पर विचार करते हुए क्रियान्वित करने के निर्देश दिये गये।

तालाबों को एक पैटर्न पर बनाया जाएगा सुंदर
साथ ही तालाबों को एक पैटर्न में सुंदर करने के निर्देश दिये गये, जिससे कि तालाब की आकर्षकता में वृद्धि हो। तालाबों के किनारे साफ-सफाई के लिए भी जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही ग्रामों के आने वाले पानी को तालाबों में आने से रोकने के समुचित व्यस्था करने के लिए निर्देश दिये गये। इस सम्बंध में सीईओ द्वारा आगामी बैठक में तालाबों के सौदर्यकरण के सम्बंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में की गई कार्यवाही की फोटोग्राफ सहित समीक्षा की जायेगी।

सड़कें होंगी चौड़ी
सेक्टर-54 तथा से तार-91 में संचालित वेटलैण्ड में आवश्यकतानुसार Bacterial treatment कराने तथा मोटर लगाकर गंदे पानी की निकासी किए जाने और साफ पानी भरने के निर्देश दिये गये ताकि पानी में बदबू आदि की सम्भावना न रहे, जिससे जनसामान्य को कोई असुविधा न हो। सड़कों के चौड़ीकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस सम्बंध में सीईओ द्वारा कार्यों को गति प्रदान करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्वक व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये, ताकि जनमानस को इसका लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

नई सीवर लाइन का किया प्रस्तुतीकरण
ग्राम-सदरपुर एवं अगाहपुर की आंतरिक गलियों में 30 वर्ष पूर्व में डाली गई सीवर लाईन एवं ग्राम की बढ़ती आबादी के दृष्टिगत नई सीवर लाईन डालने के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। ग्राम-शहदरा एवं 5 प्रतिशत सेक्टर-144 की सीवर लाइन का संयोजन मुख्य गहरी सीवर लाइन सैक्टर-144 में मिलान, ग्राम-बरौला में आंतरिक पुरानी सीवर लाइन बदलने एवं उक्त ग्राम के सीवर संयोजन हेतु सम्पवैल का निर्माण एवं सम्पवैल की राईजिंग मेन को एस०टी०पी० सेक्टर-50 तक जोड़ने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक गली में सीवर लाईन का कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही दूसरी गली में सीवर लाईन डालने के निर्देश दिये गये।

हाईड्रोलिक सिस्टम की समीक्षा की
हाईराईज बिल्डिंग्स में संभावित आग दुर्घटनाओं के सम्बंध में हाईड्रोलिक सिस्टम की समीक्षा की गई। इस सम्बंध में महाप्रबन्धक (जल) द्वारा अवगत कराया कि हाईड्रोलिक मशीन के सम्बंध में कार्यवाही की जा रही है, जिसके सम्बंध में सीईओ द्वारा अगली बैठक में प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

दलित प्रेरणा स्थल का होगा सौंदर्यकरण
दलित प्रेरणा स्थल जो फाउंटेन लगाये गये हैं, वह पेडो के कारण दिखायी नहीं दे रहे हैं, जिसके सम्बंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा पेड़ों की छंटाई तथा और अधिक आकर्षक लाईटिंग लगाने हेतु विद्युत यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की सुन्दरता बनाये रखने तथा प्राधिकरण के कार्यों का लाभ शीघ्र जनसामान्य को प्रदान किया जाना था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *