उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Politics: सोशल मीडिया पर Akhilesh Yadav पर अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, FIR की मांग

Noida Politics: सोशल मीडिया पर Akhilesh Yadav पर अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, FIR की मांग

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। इस मामले में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीसीपी Saad Miya Khan से मिला और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने शिकायत में उन लोगों के नाम भी बताए, जिन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है।

सपा के जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट से पार्टी और उसके नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण सिंह, सुनील चौधरी, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, रामवीर यादव, हरपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players