Noida Crime: गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 23.4 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Noida Crime: गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 23.4 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर की निशानदेही पर 23.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य महिला को भी 1.14 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जो फैक्ट्री क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को गांजा बेचती थी।

थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी महिला हेमा ने 29 जुलाई को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने अदालत से उसकी कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर सेक्टर-8 स्थित एक खंडहरनुमा इमारत से 23 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में हेमा ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से दिल्ली से बड़ी मात्रा में गांजा मंगवाकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रही थी। उसने यह भी बताया कि उसके गिरोह के दो अन्य सदस्य टिनकू और मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी पहले ही अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

एक अन्य कार्रवाई में थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-14 स्थित नाले के पास से अनुराधा नाम की महिला को 1.14 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि कोमल और पूजा नाम की महिलाएं उसे गांजा उपलब्ध कराती थीं, जिसे वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों और कर्मचारियों को बेचती थी।

पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img