Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Saurabh Bharadwaj ED Raid: ईडी ने आप नेता सौरभ भारद्वाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, सांसदों के फ्लैट बनाने वाली कंपनी भी जांच के घेरे में

Saurabh Bharadwaj ED Raid
Saurabh Bharadwaj ED Raid: ईडी ने आप नेता सौरभ भारद्वाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, सांसदों के फ्लैट बनाने वाली कंपनी भी जांच के घेरे में

Saurabh Bharadwaj ED Raid: ईडी ने आप नेता सौरभ भारद्वाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, सांसदों के फ्लैट बनाने वाली कंपनी भी जांच के घेरे में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह दिल्ली सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर यह कार्रवाई की है। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार स्थित जागृति एन्क्लेव में सुबह सात बजे से ही ईडी की टीम सक्रिय रही। यहां करीब आधा दर्जन अधिकारी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे और सुरक्षा घेरे के बीच ईडी ने SAM INDIA GULERMAK JOINT VENTURE कंपनी के दफ्तर पर छापा मारा।

यह वही कंपनी है जिसने हाल ही में सांसदों के लिए बने नए फ्लैटों का निर्माण किया था, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। ईडी को संदेह है कि इस कंपनी के जरिए वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन से जुड़े लेन-देन हुए हैं। एजेंसी के अधिकारी कंपनी के दफ्तर से मिले कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। छापेमारी के चलते इलाके में सुबह से ही हलचल बनी रही और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों को भी आश्चर्यचकित कर दिया।

हालांकि ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संदिग्ध लेन-देन और निवेश से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाना है। सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में आम आदमी पार्टी की केंद्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके खिलाफ ईडी की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें