Greater Noida: एनटीपीसी रोड किनारे बदहवास हालत में मिली युवती, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

Greater Noida: एनटीपीसी रोड किनारे बदहवास हालत में मिली युवती, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में बिसाहड़ा अंडरपास के पास सड़क किनारे एक युवती के बदहवास हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवती को सड़क किनारे असहाय अवस्था में देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे बिसाहड़ा अंडरपास के समीप एनटीपीसी रोड किनारे एक युवती बदहवासी की हालत में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही जारचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि युवती की हालत में सुधार होने के बाद उसकी पहचान कराने और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img