Noida Police: मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा मोबाइल और पार्ट्स बरामद

Noida Police: मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा मोबाइल और पार्ट्स बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने और चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 मोबाइल फोन, 100 डिस्प्ले, 207 बैटरियां, 103 बैक पैनल, 40 मोबाइल बॉडी, मोबाइल मरम्मत के उपकरण, एक अवैध चाकू और दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कुल मिलाकर 300 से अधिक मोबाइल और उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि सेक्टर-63 की ग्रीन बेल्ट के पास कुछ स्नैचर वारदात की तैयारी में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कुशल और रुपेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से लूटा गया मोबाइल, अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। मुख्य आरोपी कुशल ने बताया कि वह दिन में रैपिडो बाइक टैक्सी चलाता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। सवारी की तलाश के बहाने दोनों सुनसान इलाकों में घूमते और मौका मिलते ही राहगीरों से मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे।

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले छह अन्य आरोपियों—निजामुद्दीन, आरिफ, सोनू, छोट्टे, गुलफाम और हारुन—को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जीरा और कबाड़ का कारोबार करने की आड़ में चोरी के मोबाइल सस्ते दामों में खरीदते थे और उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, मोबाइल दुकानदारों तथा इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img