उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, चार लोग घायल, बड़ा हादसा टला

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एनएच-334 पर धनौरा कट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मेरठ से पिलखुवा की ओर एक बारात जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए अशरफ, हसरत, इकरार और दिलदार कार से पिलखुवा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार धनौरा कट के पास पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार हाईवे किनारे खाई में जाकर पलट गई।

हादसा होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ राहगीरों ने कार में आग लगने की आशंका जताते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दे दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड वाहन के साथ मौके पर पहुंची, हालांकि जांच में कार में आग नहीं लगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाकर हाईवे किनारे खड़ा कराया। हादसे में चारों कार सवारों को मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने मौके पर ही चिकित्सकों को बुलाकर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग कुछ देर घटनास्थल पर रुकने के बाद रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players