Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक घायल

Noida Crime: नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर काबू में आए, जबकि एक बदमाश को गोली लगने से घायल होना पड़ा। घटना सेक्टर-50 के मेघदूतम पार्क तिराहा के पास हुई, जहां सेक्टर-49 पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने सामने से आती संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर कार को कुछ दूरी पहले ही रोककर भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 35 वर्षीय जोगेन्द्र तोमर निवासी अलीगढ़ को गोली लगी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर और 2000 रुपये नकद बरामद हुए। दूसरे बदमाश दानिश (32) भी अलीगढ़ निवासी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से 2200 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त सेंट्रो कार बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई।

पुलिस की जांच में आरोपियों की निशानदेही पर बोलेरो पिकअप गाड़ी और अन्य गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। थाना सेक्टर-49 में चोरी और मुठभेड़ से संबंधित केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों में शामिल थे और उनका मकसद कारों से वाहन चोरी करना था।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें