Faridabad Tragedy: फरीदाबाद के सूरजकुंड में टूटा सुनामी झूला, लोगों को बचाने में पुलिस इंस्पेक्टर की हुई मौत

Faridabad Tragedy: फरीदाबाद के सूरजकुंड में टूटा सुनामी झूला, लोगों को बचाने में पुलिस इंस्पेक्टर की हुई मौत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में आज शाम लगभग 6:00 बजे एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए और ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश ने लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

डीजीपी ने दिवंगत इंस्पेक्टर के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपये की राशि और विभाग द्वारा अन्य लाभ दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग परिजनों के साथ हर संभव सहायता के लिए खड़ा है।

डीजीपी ने कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनके बहादुरी और तत्परता के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी। उनका योगदान पुलिस सेवा की सर्वोच्च परंपराओं का जीवंत उदाहरण है और यह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

दिवंगत इंस्पेक्टर जगदीश जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और 05 मार्च 1968 को जन्मे थे। उन्हें 31 जनवरी 2026 को सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया था।

दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोग नीलय, सुनील, हर्ष प्रकाश, प्रशांत, अनिशा, शिवानी और परविंदर हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है और डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल जाकर उनकी स्थिति का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया और चिकित्सकों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस हादसे ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की गंभीरता और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साहस को एक बार फिर उजागर किया।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img