Delhi Cabinet: दिल्ली सरकार में राघवेंद्र शौकीन होंगे नए मंत्री, जाट समाज को मिला प्रतिनिधित्व

दिल्ली सरकार में राघवेंद्र शौकीन होंगे नए मंत्री, जाट समाज को मिला प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के जाट समुदाय के लोकप्रिय नेता राघवेंद्र शौकीन को मुख्यमंत्री आतिशी की कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि राघवेंद्र शौकीन नांगलोई जाट से दूसरी बार विधायक हैं और इससे पहले दो बार पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पढ़े-लिखे नेताओं की पार्टी है और राघवेंद्र शौकीन, जो सिविल इंजीनियर हैं, इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। शौकीन को दिल्ली देहात के विकास की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस वार्ता में राघवेंद्र शौकीन ने अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा पर जाट समुदाय के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने वादा किया कि वह दिल्ली के विकास और नांगलोई की जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img