उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश ,नोएडा: पहिले-पहिले हम कइनी, छठी मइया व्रत तोहार…,गीतों की गूंज के बीच छठव्रतियों ने नहाय-खाय के साथ शुरू किया छठ महापर्व

उत्तर प्रदेश ,नोएडा: पहिले-पहिले हम कइनी, छठी मइया व्रत तोहार...,गीतों की गूंज के बीच छठव्रतियों ने नहाय-खाय के साथ शुरू किया छठ महापर्व

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश ,नोएडा। सूर्य की उपासना का छठ पर्व की शुरुआत शनिवार से नहाए खाए से हुई। पहिले-पहिले हम कइनी, छठी मइया व्रत तोहार…गोदी के बलकवा के दिह, छठी मइया ममता दुलार…, गीतों की गूंज के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हुआ।

छठ व्रतियों ने सुबह से भगवान भास्कर की आराधना के महापर्व छठ का अनुष्ठान कर नहाय-खाय से शुरू किया। घरों में छठ मैया के गीतों के साथ लोगों ने पूजा की। नहाए खाए में छठ व्रतियों ने लौकी की सब्जी का सेवन कर शुरू किया। रविवार को खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। राजधानी समेत प्रदेश भर में छठ महापर्व को लेकर उल्लास है। नोएडा में प्राधिकरण ने 16 घाट के लिए जगह चिन्हित की हैं। जिनकी तैयारियां अंतिम चरण में है। सेक्टर सोसायटियों में बने स्विमिंग पूल को छठ घाट बनाया गया है। साथ ही नोएडा स्टेडियम में भी घर बनाने की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। इन दिनों छठ व्रती भगवान सूर्य की उपासना में लीन रहेंगे।

छठ व्रती घाटों से जल ले जाकर मिट्टी के बने चूल्हे पर शुद्ध वातावरण में प्रसाद तैयार करेंगे। 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ व्रती सूर्य की आराधना में डूबे रहेंगे। छठ का उत्साह लोगों में भी साफ दिखाई दे रहा है, सेक्टर 117 की निवासी निधि तिवारी ने परिवार संग नहाए खाए कर शुरू किया छठ व्रत, ऐसे ही पूरे शहर में लोग तैयारियों में व्यस्त दिखाई दिए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players