Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ और गीता कॉलोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ और गीता कॉलोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा के गीता कॉलोनी की झुग्‍गी फायर‍िंग और हत्‍या के प्रयास के मामले में सफलता मिली है. पुलिस ने मामले को सुलझाने के ल‍िए ज्‍वाइंट टीम बनाई गईं थीं. शाहदरा स्‍पेशल स्‍टॉफ और गीता कॉलोनी थाने की पुल‍िस ने अब इस मामले में समीर शेख गिरोह के दो बदमाशों को धरदबोचा है. दोनों आरोप‍ियों ने 11 स‍ितंबर की दोपहर धीरज कुमार (25) के ऊपर उस वक्‍त फायर‍िंग कर दी थी जब वो अपने छोटे भाई के साथ घर के पास श्मशान घाट के बाहर बैठा था. आरोप‍ियों की पहचान पंकज रावत उर्फ ​​चिकना (25) और रोशन (23) के रूप में की गई. दोनों मंडावली इलाके के रहने वाले हैं. कुख्‍यात अपराधी पंकज रावत के ख‍िलाफ पहले से 43 मामले दर्ज हैं.

शाहदरा डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताब‍िक, 11 सितंबर को नीरज कुमार की ओर से शिकायत दर्ज करवायी गई थी क‍ि घटना वाले द‍िन दोपहर करीब 3:15 बजे उस पर गांधी नगर पुस्ता की ओर से मोटरसाइकिल पर आए दो लड़कों ने हमला कर द‍िया था. गोली चलाने के बाद वह झुग्गियों की ओर भाग गया, लेकिन पीछा कर उसे फिर से गोली मारी गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर शकरपुर की ओर भाग गए थे. इसमें गीता कॉलोनी थाने में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

आरोपियों की पहचान करने में सहायता के लिए स्थानीय खुफिया जानकारी भी जुटाई गई. गुप्त सूचना और लगातार प्रयासों के आधार पर दो आरोपी पंकज रावत उर्फ ​​चिकना, निवासी गली नंबर 6, वेस्ट विनोद नगर (दिल्ली), रोशन, न‍िवासी मंडावली शंकर पब्लिक स्कूल के पास, की पहचान की गई और लगातार छापेमारी के बाद दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हास‍िल की.

आरोपि‍यों ने निरंतर पूछताछ के दौरान, आरोपी पंकज और रोशन ने कबूल किया कि जब वे समीर शेख उर्फ ​​​​सोनू बंगाली के साथ जेल में बंद थे, तो पीड़ित धीरज भी उस जेल में ही बंद था. जेल में रहने के दौरान धीरज ने उनको नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था. इसके बाद उनकी उससे गहरी दुश्मनी हो गई. जेल से बाहर आने के बाद वो उससे अपना बदला लेना चाहते थे, इसके चलते ही धीरज पर हमला क‍िया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *