उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश शातिर चेन और मोबाइल झपटमार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

फेस-3 थाना क्षेत्र में हुई। यहां पर्थला गोल चक्कर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों व्यक्ति नहीं रुके और भागने लगे।पुलिस ने करीब 800 मीटर तक उनका पीछा किया। उन्हें रुकने के लिए कहा गया। खुद को घिरा देख बाइक सवार पर्थला गोल चक्कर सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। तभी वे बाइक से गिर गए।एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी ने जवाबी फायर किया। बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।उनकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इमरान उर्फ चाचा पुत्र करामत निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर की एक पिस्तौल बरामद की गई है। उसके खिलाफ आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पर की फायरिंग
सेक्टर 58 थाना पुलिस जयपुरिया चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गया। वह नहीं रुका और भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।जल्दबाजी में बाइक डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई और बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश की पहचान चेतन कुमार गुप्ता पुत्र विनोद कुमार निवासी खोंडा कॉलोनी के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players