उत्तर प्रदेश, नोएडा: निक्की हत्याकांड में मिला पुलिस को गुम मोबाइल

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। निक्की हत्याकांड की जांच कर रही कासना पुलिस को निक्की का गुम हुआ मोबाइल मिला है। मोबाइल रुपबांस गांव में निक्की के परिजनों के पास से मिला। ये मोबाइल घटना के बाद से गायब था। जिसको लेकर तमाम अटकले लगाई जा रही थी। विपिन के परिजनों ने कहा था कि निक्की की बहन कंचन अपने साथ मोबाइल लेकर गई है। मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है। हालांकि प्राथमिक जांच में मोबाइल से घटना से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिला है। इसलिए डेटा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस जांच कर रही है मोबाइल वहां पहुंचा कैसे। पहले निक्की के परिजनों से मोबाइल होने की बात से साफ इनकार कर दिया था। इसके अलावा विपिन के मोबाइल के डेटा भी रिकवर कर लिया गया है। इसमें कुछ संदिग्ध चैट मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्ज शीट भी फाइल करने जा रही है। एसीपी ग्रेटरनोएडा अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। जल्द चार्जशीट फाइल की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज में मिला समय का अंतर
विपिन के परिजनों से बताया था कि जिस समय घटना हुई उस समय विपिन घर के नीचे कार धोने की तैयारी कर रहा था। हालांकि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल। जिसमें साफ हुआ कि विपिन के नीचे रहने और घटना में कुछ मिनट का अंतराल था। कंचन ने कहा था कि तीसरे फ्लोर से नीचे आने के तीन गेट है। ऐसे में आग लगाने के बाद विपिन नीचे आया था। पुलिस इस तथ्य को पुख्ता करने में जुटी है।

21 अगस्त शाम की घटना
21 अगस्त की शाम 5.45 बजे जब निक्की लपटों से घिरी घर की सीढ़ियों से उतर रही थी। उस वक्त उसका विपिन भाटी घर में मौजूद नहीं था। वह घर के बाहर एक जनरल स्टोर की दुकान पर खड़ा था। जबकि निक्की के परिजन का दावा है कि विपिन और उसके परिवार वालों ने ही मिलकर निक्की को जलाया है। पुलिस ने CCTV और एक पुराने वीडियो को अपनी जांच में शामिल किया है। पहले वीडियो में दावा है कि घटना के वक्त विपिन घर के बाहर था। वहीं, दूसरा वीडियो 2024 का है। इसमें विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया।

जेल में है चारों आरोपी
पुलिस ने निक्की हत्याकांड में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। 24 अगस्त को आरोपी पति विपिन और सास दया को गिरफ्तार किया था। विपिन को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा था। इसके बाद 25 अगस्त को जेठ रोहित भाटी और ससुर सतवीर को सिरसा टोल और चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। इनकी जमानत अर्जी को कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img