उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में जापानी और डी पार्क के लिए टेंडर जारी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में जापानी और डी पार्क के लिए टेंडर जारी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-94 में जापानी पार्क के निर्माण और सेक्टर-62 स्थित डी पार्क के सौंदर्यीकरण का काम होगा। दोनों पार्क का काम शुरू कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने फिर से टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले भी टेंडर जारी किया गया था। लेकिन कोई भी कंपनी नहीं आई थी। ऐसे में दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। इच्छुक कंपनियां 25 मार्च तक आवेदन कर सकती है। दोनों पार्क पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

बता दे हाल ही में नोएडा आए सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों पार्को का शिलान्यास कर चुके है। कंपनी का चयन प्रकिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन पार्को के निर्माण और सौंदर्यीकरण में करीब 9 महीने का समय लगेगा।

शांती और अध्यात्म का प्रतीक होगा जापानी पार्क
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-94 में बनने वाले जापानी पार्क में संस्कृति के उन पहलुओं को दिखाया जाएगा जिनमें प्रकृति प्रेम, शांति, और अध्यात्म जैसे गुण हैं। पार्क में जापानी झूले, ड्रेगन के आकार का झूला, कई सेल्फी पॉइंट, वॉकिंग ट्रैक, झरने, नदियां, द्वीप, और पुल होंगे। यहां कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी उगाए जाएंगे जो मियावाकी तकनीक से उगाए जाएंगे। ये पेड़ 2-3 साल में घने जंगल का रूप ले लेंगे। इस पार्क में बांस के पेड़ों की संख्या ज़्यादा होगी। यहां आम तौर पर ऐसे पेड़ भी होंगे जो उत्तर भारत मैदानी इलाकों में नहीं दिखाई देते।

14 एकड़ में बनेगा पार्क
यह करीब 14 एकड़ में बनवाया जाएगा। पार्क के अंदर 2 वाटर बॉडी होंगी। बीच वाली वाटर बॉडी के ऊपर से फुटपाथ निकाला जाएगा। प्रवेश द्वार के पास एक बड़ा हॉल बनवाया जाएगा। इसके अलावा पूरे पार्क में 6 हट, जॉगिंग ट्रैक बनवाया जाएगा। खास बात यह होगी यह पार्क तीन तरफ से खुला हुआ है। इसलिए दो तरफ पार्क के अंदर ही ओपन पार्किंग बनवाई जाएंगी। यह पार्क ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास होगा। जापानी पार्क को तैयार करने में करीब 10 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

डी पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
सेक्टर-62 डी-पार्क को नोएडा प्राधिकरण नए सिरे से संवारेगा। पार्क में प्रवेश के लिए बड़ा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यहां पर कियोस्क व फूड कोर्ट भी होंगे। इसके साथ ही अंदर तितलियों के ठिकाने (बटर फ्लाई डोम) व झील को भी नए सिरे से संवारा जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन समेत कई काम और भी होंगे। यहां नाव के जरिए भी लोग घूम सकेंगे। पार्क संवारने समेत पूरी परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players