Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार
नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। ये सेक्टर-137 की एक कंपनी में सुपरवाइजर है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। ये सेक्टर-137 की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। इसी कंपनी में खुद चोरी की गई कार का नंबर प्लेट बदलकर चलवाता है। जिससे पैसा कमाता था। इसके पास से दो कार बरामद की गई। आरोपी की पहचान योगेंद्र निवासी फिरोजाबाद हुई है। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। गिरफ्तारी रजत विहार टी पाइंट से की गई।

पुलिस ने बताया कि योगेंद्र नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक कंपनी में सुपरवाइर है। इसको आर्टिगा नंबर एचआर 38 एएफ 9713 के साथ गिरफ्तार किया गया। नंबर ट्रैक करने पर फर्जी मिला। सख्ती से पूछताछ में बताया कि ये कार 27 फरवरी को थापर गेट के पास से चोरी की गई थी। लोकेशन ट्रैक न हो इसके लिए कार में लगा जीपीएस सिस्टम निकालकर फेंक दिया। साथ ही इसकी नंबर प्लेट निकाली और फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। इसके बाद कार कंपनी में लगवा दी।

इसके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार सेक्टर 55 से बरामद की गई। ये कार साल 2023 में पानी की टंकी के पास थाना सेक्टर 58 क्षेत्र से चोरी की थी। जिस पर भी फर्जी नंबर यूपी 14 एसटी 8075 की प्लेट लगा रखी थी। इन दोनों कारों का हुलिया बदलकर कंपनी में लगा दी। कंपनी में कारों से लॉजिस्टिक और स्टॉफ को लाने जाने में प्रयोग होने लगा। बतौर इन दोनों कारों से उसकी आमदनी हो रही थी। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें