Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Trade Deal Pressure: पीएम मोदी पर अमेरिका के दबाव का आरोप, राहुल गांधी ने संसद के बाहर साधा निशाना

Trade Deal Pressure

Trade Deal Pressure: पीएम मोदी पर अमेरिका के दबाव का आरोप, राहुल गांधी ने संसद के बाहर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। लोकसभा में डोकलाम मुद्दा उठाने के बाद कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय भारी दबाव में हैं। राहुल गांधी का दावा है कि अमेरिका की तरफ से जबरदस्त दबाव बनाया गया, जिसके चलते चार महीने से अटकी ट्रेड डील को अचानक साइन कर दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि जिस ट्रेड डील पर लंबे समय से कोई फैसला नहीं हो पा रहा था, उसमें अचानक बिना किसी बदलाव के हस्ताक्षर कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी किसी न किसी कारण से घबराए हुए हैं और दबाव में फैसले ले रहे हैं। राहुल ने कहा कि वह जानते हैं कि यह दबाव कहां से आ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सच्चाई से वाकिफ हैं।

कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री की छवि को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की जो इमेज हजारों करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई है, वह एक गुब्बारे की तरह है और अब वह कभी भी फूट सकती है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब नेता प्रतिपक्ष को प्रेसिडेंशियल एड्रेस पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। उनके मुताबिक सरकार सच सामने आने से डर रही है, इसलिए विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

राहुल गांधी ने ट्रेड डील को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस समझौते में हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत, खून और पसीने को बेच दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सौदा सिर्फ किसानों के साथ नहीं, बल्कि पूरे देश के साथ किया गया समझौता है। राहुल ने कहा कि उन्हें संसद में इसलिए नहीं बोलने दिया गया, क्योंकि वह इस डील की सच्चाई जनता के सामने लाना चाहते थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि इस समय उन पर दो बड़े अंतरराष्ट्रीय दबाव बिंदु काम कर रहे हैं। पहला अडानी समूह से जुड़ा मामला, जिस पर अमेरिका में केस चल रहा है और जो मोदी सरकार के पूरे फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकता है। दूसरा एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा है, जिसे लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर चल रहा केस असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही सवाल खड़े करता है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री की छवि गढ़ी थी, वही अब उसे कमजोर करने लगे हैं। इसी डर और दबाव की वजह से सरकार जल्दबाजी में फैसले ले रही है। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील देशहित में नहीं है और आने वाले समय में इसके गंभीर राजनीतिक और आर्थिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें