उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोबाइल हैक कर पौने दो लाख से अधिक की खरीदारी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोबाइल हैक कर पौने दो लाख से अधिक की खरीदारी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक सप्ताह पहले कंपनीकर्मी का मोबाइल फोन हैक कर 1.82 लाख रुपये की खरीदारी कर ली। ठगी की रकम से पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सामान मंगाया गया। बैंक से सूचना मिलने पर पीड़ित ने फेज-2 थाने में केस दर्ज कराया। सेक्टर-49 में रहने वाले बलदेव राज पंत ने पुलिस को बताया कि वह एक सेल्स कंपनी में काम करते हैं। उनके पास एसबीआई और एक्सिस बैंक के चार क्रेडिट कार्ड हैं। उन्होंने कार्ड को फ्लिपकार्ट अकाउंट में सेव किया हुआ है। वह 27 अप्रैल को बस में कहीं जा रहे थे। उनके मोबाइल पर बैंक स्टाफ का फोन आया।

बैंककर्मी ने लगातार ट्रांजेक्शन होने के बारे में जानकारी दी और धोखाधड़ी होने की आशंका जताई। बलदेव ने अपना मोबाइल और ई-मेल देखा तो दूसरे नंबर पर छह मैसेज पड़े थे। ठगों ने एसबीआई के दो कार्ड से 45 हजार और 50 हजार रुपये, एक्सिस बैंक के दो कार्ड से चार बार में 22-22 हजार के तीन और एक बार में 20 हजार रुपये की खरीदारी की हुई थी। उन्होंने कस्टूमर केयर पर बात करके कार्ड को बंद कराया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी के साथ कोई ओटीपी और एसएमएस की जानकारी साझा नहीं की। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से मोबाइल और सामान खरीदा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आईटी सेल द्वारा जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players