ओवर रेटिंग पर 26 शराब ठेकों को दिया नोटिस, तीन बार गलती पर लाइसेंस होगा रद्द

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग ने हाल ही में एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। जिसमें कई शराब के ठेकों की जांच की गई। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई जिसका मुख्य उद्देश्य ओवर रेट पर शराब बेचे जाने वाले ठेकों की पहचान करना था। विभाग ने निरीक्षण के दौरान ठेकों पर मौजूद अल्कोहल की कीमतों की तुलना की और रजिस्टरों की जांच भी की। इस दौरान, विभाग ने उन ठेकों पर विशेष ध्यान दिया जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अभियान के तहत कुल 26 ठेकों को ओवर रेटिंग के लिए नोटिस थमाया गया है।

आबकारी विभाग ने 26 ठेकों को नोटिस देने के साथ ही तगड़ा जुर्माना भी लगाया है। प्रत्येक ठेके पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो कि ओवर रेटिंग के कारण किया गया है। विभाग ने ठेका संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में फिर से इस तरह का उल्लंघन होता है, तो जुर्माने की राशि दोगुनी कर दी जाएगी। इससे स्पष्ट है कि विभाग इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतेगा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि यदि तीन बार इस तरह की गलती होती है, तो संबंधित ठेके का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यह कड़ा कदम विभाग द्वारा उठाया गया है ताकि शराब की बिक्री में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जनहित में की गई है और इसके माध्यम से शराब के ठेकों में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। विभाग के इस सख्त रुख से ग्रेटर नोएडा के ठेका संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img