उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जापानी सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा करने आए जापान के उद्योगपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जापानी सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा करने आए जापान के उद्योगपति

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बहुमुखी विकास हो रहा है। यहां पर जापानी सिटी विकसित की जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को यमुना प्राधिकरण में जापान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जापान के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की और विकास कार्य को लेकर खुलकर चर्चा की है। इसके बाद यमुना प्राधिकरण और जापान के उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित जापानी सिटी पहुंचा। वहां पर इलाके का दौरा किया। इसके बाद मेडिकल डिवाइस पार्क पर भी चर्चा की गई। मेडिकल डिवाइस पार्क सेक्टर-28 में प्रस्तावित है।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-5ए में 395 हैक्टेयर भूमि पर जापानी सिटी विकसित की जाएगी। यहां पर आवासीय, औद्योगिक, कमर्शियल और संस्थागत विकास होगा। जापानी प्रतिनिधिमंडल में यासुहिरो सेन्शो (सेन्शो गुमी के एमडी), डॉक्टर सैमुअल जेके अब्राहम, केंजी शिबुया (मेडिकल एक्सीलेंस जापान के सीईओ) और साने सकुराई (कार्यकारी अधिकारी) रहे। बैठक में यमुना प्राधिकरण की तरफ डॉ. जीएन सिंह (मुख्यमंत्री के सलाहकार), ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, प्रवीण मित्तल (मेडिकल डिवाइस पार्क निर्यात संवर्धन परिषद के कार्यकारी निदेशक), राजेंद्र भाटी (जीएम परियोजना) और डॉक्टर स्मिता सिंह (एजीएम उद्योग) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players