Delhi Election: Pravesh Verma ने अरविंद केजरीवाल पर जाट समुदाय के मुद्दे पर राजनीति का आरोप लगाया’

Delhi Election: Pravesh Verma ने अरविंद केजरीवाल पर जाट समुदाय के मुद्दे पर राजनीति का आरोप लगाया’

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और भाजपा के नई दिल्ली से प्रत्याशी Pravesh Verma  ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। Pravesh Verma  ने कहा कि केजरीवाल अब जाट समाज की बात कर रहे हैं, जब उनकी चुनावी जमीन खिसकती नजर आ रही है। वर्मा ने आरोप लगाया कि जाट समाज ने आम आदमी पार्टी की 10 साल की खोखली राजनीति को पहचान लिया है और दिल्ली देहात के 28 विधानसभा क्षेत्रों में जहां जाट समाज का बड़ा प्रभाव है, वहां उन्होंने आप का बहिष्कार कर दिया है।

Pravesh Verma  ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे जाट समाज के नेता थे और उन्होंने जाट समाज के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने आज तक उनके पिता की समाधि तक नहीं बनने दी, जबकि वे स्वयं उनसे दो बार यह अनुरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज को ओबीसी वर्ग में शामिल कराने का श्रेय साहब सिंह वर्मा को जाता है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर इसे संभव बनाया। वर्मा ने बताया कि 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इसका स्वागत किया था। वर्मा ने कहा कि अब जब जाट समाज ने आप की राजनीति को नकार दिया है, तो केजरीवाल जाटों को लेकर सहानुभूति दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज इन झूठे दावों को समझ चुका है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img