उत्तर प्रदेश, नोएडा: एयरफोर्स स्टेशन के पास कट रही अवैध कॉलोनियां, सीईओ ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में भूमाफिया और कॉलोनाइजर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एयरफोर्स का स्टेशन है। एयरफोर्स स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। इसकी शिकायत अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से की है। प्राधिकरण के अफसरों ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखते हुए कहा है कि भूमाफिया के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेजा जाए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक अफसर ने बताया कि धूममानिकपुर गांव में काफी जमीन पर इंडियन एयरफोर्स का स्टेशन बना हुआ है। यह जमीन जीटी रोड के किनारे है। यहां पर गाजियाबाद का रहने वाला एक व्यक्ति अवैध कॉलोनी काट रहा है। उसके साथ कई लोग मिले हुए हैं। यह अवैध कॉलोनी 30 बीघा जमीन पर काटी जा रही है। अवैध कॉलोनी पर करीब डेढ़ महीने से काम चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसर ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखते हुए कहा है कि इस जमीन पर मनवीर सिंह निवासी डेरी मच्छा, केएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ओमप्रकाश, कुसुमलता पत्नी रिछपाल, वीना वर्मा पत्नी अनिल वर्मा, नवीन और भारती पत्नी मंगू सिंह के द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत देते हुए पुलिस कमिश्नर से मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।

देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
यह सीधे तौर पर देश की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरफोर्स के सभी स्टेशन के पास करीब कोई भी निर्माण अनुमति के बना संभव नहीं है। अवैध कॉलोनी नहीं बनाई जा सकती, लेकिन यहां तो कुल 20 मीटर के दायरे में अवैध निर्माण किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img