उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चोर समझकर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चोर समझकर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। गांव के लोगों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनके भाई पर चोर समझकर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाइयों को चोटें आईं और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना गुरुवार रात की है। दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वे अपने भाई के साथ एक मजदूर को अस्पताल ले गए थे। मध्य प्रदेश के रहने वाले इस मजदूर को सांप ने काट लिया था। दोनों भाई घायल मजदूर को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वापस लौट रहे थे।
जब उनकी कार अच्छेजा बुजुर्ग गांव पहुंची, तब ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर कार पर हमला कर दिया। विरोध करने पर दोनों भाइयों की पिटाई कर दी गई। अपनी जान बचाते हुए दोनों भाई दनकौर की तरफ भागे और कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस क्षेत्र में इन दिनों ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं। लोगों में अफवाह फैली हुई है कि चोर ड्रोन से रेकी करने के बाद घरों में चोरी करते हैं। इस भय से ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players