Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

नए साल पर बड़ा ऐलान : वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने टीवी9 नेटवर्क को कहा अलविदा, मीडिया में नई पारी की तैयारी

New Delhi : नए साल की शुरुआत के साथ ही मीडिया जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री ने टीवी9 नेटवर्क में अपनी पारी को विराम देने की घोषणा कर दी है। करीब चार वर्षों तक टीवी9 में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले अमिताभ अग्निहोत्री ने यह फैसला नए साल पर लिया, जिससे मीडिया इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Top Story से बातचीत में अमिताभ अग्निहोत्री ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अब मीडिया की दुनिया में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नए सफर को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और नोएडा के सेक्टर-62 में एक नया ऑफिस भी तैयार किया जा रहा है। अमिताभ अग्निहोत्री के अनुसार बहुत जल्द वह अपने नए मीडिया प्रोजेक्ट की औपचारिक घोषणा करेंगे और उस समय इससे जुड़ी तमाम जानकारियां साझा की जाएंगी।

अमिताभ अग्निहोत्री का नाम हिंदी पत्रकारिता के उन चुनिंदा पत्रकारों में शुमार है, जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक मीडिया को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने अपने करियर में पत्रकारिता के कई दौर देखे हैं और हर मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अमिताभ अग्निहोत्री ने वर्ष 1989 में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। दैनिक जागरण के दिल्ली संस्करण के लॉन्च के समय वह संस्थान का हिस्सा रहे और वहां उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

1994 में उन्होंने ‘आज’ अखबार के नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में लगभग दस वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2008 में अमिताभ अग्निहोत्री देशबन्धु अखबार के स्थानीय संपादक बने और वहां भी उन्होंने अपनी सशक्त संपादकीय दृष्टि का परिचय दिया।

प्रिंट मीडिया के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर रुख किया और टोटल टीवी में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की। इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस के प्रबंध संपादक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। आगे चलकर वह इंडिया नाउ समूह से एडिटर-इन-चीफ के रूप में जुड़े, हालांकि कुछ कारणों से चैनल लॉन्च नहीं हो सका।

इसके बाद अमिताभ अग्निहोत्री के-न्यूज चैनल से सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के रूप में जुड़े और करीब एक वर्ष तक वहां अपनी सेवाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने नेटवर्क18 के हिंदी नेटवर्क में एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका निभाई। यहां से आगे बढ़ते हुए उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल आर9 के साथ एडिटर-इन-चीफ के रूप में नई पारी शुरू की, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने वहां से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह टीवी9 नेटवर्क में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में जुड़े, जहां अब उन्होंने अपनी इस पारी को समाप्त कर दिया है।

अमिताभ अग्निहोत्री को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मटुश्री सम्मान, गणेशशंकर विद्यार्थी पुरस्कार और यूनिवार्ता अवॉर्ड जैसे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए मीडिया जगत को अब उनकी नई पहल का बेसब्री से इंतजार है, जिसे लेकर नए साल में कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें