Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -पैर में गोली लगने से आरोपी घायल, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में मंगलवार रात पुलिस और एक टप्पेबाज बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी अजय उर्फ टिंकू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, थाना बिसरख पुलिस रात में चिपियाना बुजुर्ग टी-प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूर पर दूसरी पुलिस टीम से सामने से आमना-सामना हो गया। घबराहट में बदमाश की बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया।

तमंचा, नकदी, चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस (.315 बोर), बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक और 5000 रुपए नकद बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अजय उर्फ टिंकू ने 1 जुलाई को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चेरी काउंटी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में पहले ही लोकेश मिश्रा, पवन कुमार और संजीव कुमार नाम के तीन आरोपी 5 जुलाई को गिरफ्तार हो चुके हैं।पुलिस के मुताबिक अजय उर्फ टिंकू हरियाणा का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का सदस्य है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें